भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह तेज धूप रही थी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर लू का असर बढ़ने की संभावना जताई है।
राज्य में लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान सागर, रीवा और जबलपुर में लू का असर और बढ़ सकता है।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, इंदौर में 21.8 डिग्री, ग्वालियर में 22.2 डिग्री और जबलपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री और जबलपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath