कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम ‘स्पर्श’ शुरू

गुरुग्राम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा कुष्ठ रोग पर जागरूकता के लिए ‘स्पर्श लेप्रोसी अवेयरनेस कैम्पेन’ शुरू किया गया है।

यह अभियान राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है जिसकी शुरुआत देश से इस रोग को भगाने के लक्ष्य के साथ 1983 में हुई थी। इस अभियान में कुष्ठरोग के शुरुआती चरणों के निदान एवं उपचार संबंधी सेवा प्रदान करने में सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया है।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के उप महानिदेशक (कुष्ठ रोग) डॉ. अनिल कुमार तथा देश में कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम से संबद्ध जॉन कुरियन जॉर्ज ने गुरुवार को इस अभियान की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493