गिलानी श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार

श्रीनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी को बुधवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बुजुर्ग अलगाववादी नेता को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।

मोहम्मद यासीन मलिक (जेकेएलएफ के अध्यक्ष) और मीरवाइज उमर फारूक (नरमपंथी हुर्रियत समूह के अध्यक्ष) ने अस्पताल में गिलानी से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गिलानी के अगुवाई वाले हुर्रियत के धड़े के एक सूत्र ने कहा, “भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भी दिन में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493