‘कुसुम’ के निर्देशक करेंगे ‘भौरी’ का निर्देशन

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ‘कुसुम’ जैसे सफल धारावाहिक के निर्देशक जसबीर भाटी अब ‘भौरी’ फिल्म से बड़े पर्दे पर निर्देशन शुरू कर रहे हैं।

जसबीर ने आईएएनएस को बताया, “मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। हम कहानी पर 2006 से काम कर रहे हैं। इसके पूरे होने पर हमने चंद्रपाल सिंह (फिल्म निर्माता) से संपर्क किया, जिन्होंने हां कहने में ज्यादा देर नहीं लगाई।”

फिर इसें इतना समय कैसे लग गया? इस बारे में पूछे जाने पर जसबीर ने कहा, “रचनात्मक व्यक्ति होने के नाते मैं ज्यादा से ज्यादा खोजबीन करना चाहता था। मैं रचनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं था। मुझमें यह खीझ पैदा हो रही थी कि मेरी रचनात्मकता कुंद हो रही है।”

‘भौरी’ की संकल्पना के बारे में जसबीर ने कहा, “फिल्म ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि लिए हुए है। मेरी फिल्म महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सामाजिक समस्याओं को संबोधित करती है। भौरी (किरदार) खूबसूरत है और अपनी खूबसूरती की वजह से अग्नि परीक्षा से गुजरती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493