कूयत ने 9 साल बाद फायेनूर्द में वापसी की

राटर्डम, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हालैंड की राष्ट्रीय टीम के पूर्व सदस्य डिर्क कूयत नौ साल के अंतराल के बाद अपने पुराने क्लब फायेनूर्द राटर्डम में वापसी कर रहे हैं।

हॉलैंड के फुटबाल क्लब फायेनूर्द ने शुक्रवार को कहा कि तुर्की के क्लब फेनेरबाक के लिए खेल रहे कूयत ने इस्तानबुल स्थित अपने घर पर क्लब के साथ एक साल का करार किया।

फेनेरबाक के साथ कूयत का करार इस सत्र में ही समाप्त हो रहा है। कूयत 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में हालैंड की टीम का हिस्सा थे। डच टीम ने उस साल दूसरा स्थान हासिल किया था।

कूयत ने फायेनूर्द की वेबसाइट पर लिखा है, “नौ साल के बाद वापसी करना सुखद: अहसास है। मैं अपने करार की अवधि के दौरान अपने नए क्लब को अधिक से अधिक सफलता दिलाने का प्रयास करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493