कृषि, संबंधित क्षेत्रों पर एमओयू को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को विभिन्न देशों के साथ कृषि और सहायक क्षेत्र में सहयोग के लिए हस्ताक्षर किए गए सहमति पत्रों (एमओयू) को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है, “इन एमओयू से क्षमता निर्माण में मदद मिलने के साथ वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के आने-जाने से ज्ञान के आदान-प्रदान में, जीन संसाधनों के आदान-प्रदान में और खेती के बेहतर तरीकों के आदान-प्रदान में मदद मिलेगी। इससे विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी का विकास होगा, जिसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।”

ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स, 1961 के तहत दूसरे देशों के साथ संधियों, समझौतों तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों में वार्ता से संबंधित विषयों को मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493