दिल्ली में तेजी से बिगड़ रही कानून व्यवस्था : केजरीवाल

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में बुधवार को फिर से हुई झड़प पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था तेजी से बिगड़ रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राजधानी की परिस्थिति पर चर्चा के लिए समय मांगा है।

केजरीवाल ने पटिलाया हाउस कोर्ट में शांति बहाल करने के लिए दिए गए ‘सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का खुले तौर पर उल्लंघन’ करने पर दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी की जमकर आलोचना की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। उन्हें दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

केजरीवाल ने सवालिया लहजे में कहा, “दिल्ली पुलिस खुलेआम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर रही है। बस्सी का बर्ताव ढिठाई से भरा हुआ है। आखिर उनके इतने आत्मविश्वास के पीछे वजह क्या है? उन्हें अपने आकाओं से आखिर क्या निर्देश मिले हैं?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493