भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा बुधवार को संसद में पेश आम बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने विकासोन्मुखी और गरीबों का कल्याण करने वाला बताया है।
चौहान ने बजट को क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बताया और कहा, “यह बजट समाज के सभी वगरें के हित के लिए क्रांतिकारी साबित होगा। आयकर छूट की सीमा बढ़ाई गई है, वह ईमानदार लोगों के लिए पारितोषिक है, जिससे देश में ईमानदारी के प्रति लगाव बढ़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “यह बजट विकासोन्मुखी और गरीबों का कल्याण करने वाला है। साथ ही सर्वसमावेशी और सर्वांगीण विकास वाला बजट है।”
dharmpath.com dharmpath