भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा बुधवार को संसद में पेश किए गए आम बजट को कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने समाज के हर वर्ग को निराश करने वाला करार दिया है।
यादव ने बजट आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “सभी को उम्मीद थी कि समस्याओं से जूझते किसान, कामगार और युवाओं के लिए इस बजट में खास प्रावधान किए जाएंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।”
बजट में आयकर छूट की सीमा में 50 हजार के इजाफे को यादव ने नाकाफी बताया। साथ ही कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने लालीपॉप देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की है, मगर लोग जानते हैं कि यह सरकार उनकी जेब काटने में लगी है।
dharmpath.com dharmpath