केंद्रीय मंत्री चाहते हैं आगरा के गुमनाम स्मारकों का प्रचार

आगरा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय रामशंकर कटारिया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी पर्यटन मंत्री महेश शर्मा को ताजमहल का शहर के नाम से दुनियाभर में मशहूर आगरा में गुमनाम स्मारकों का प्रचार करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।

कटारिया लोकसभा में आगरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शर्मा को पत्र लिख कर सूचित किया है कि आगरा में 100 से अधिक स्मारक और पर्यटक स्थल हैं।

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को या तो कम जानकारी है या फिर पक्षियों या मगरमच्छों के अभयारण्य, कैथराम झील, बाबर का राम बाग या चीनी का रोजा के बारे में जानकारी ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पर्यटक मिर्जा गालिब की जन्मस्थली का भी दीदार कर सकते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493