नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को तमिलनाडु को बाढ़ राहत सहायता के रूप में 939 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने को मंजूरी दे दी है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तमिलनाडु को बाढ़ से पैदा हुई स्थिति से निपटने में सहायता देने के लिए मोदी ने यह फैसला किया।
तमिलनाडु सरकार के आग्रह के बाद यह मंजूरी दी गई।
बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना करने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम तमिलनाडु भेजी जाएगी। टीम की रपट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath