मुक्तसर (पंजाब), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि खराब मौसम के कारण होने वाले घाटे से किसानों को बचाने के लिए केंद्र सरकार को जल्द ही फसल बीमा योजना शुरू करनी चाहिए।

शनिवार रात हुई ओला वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुक्तसर और फजिल्का जिलों में गांवों का दौरा करने के बाद मीडिया से बादल ने कहा कि प्रकृति के कहर से किसानों को बचाने के लिए मदद की जरूरत है।
बादल ने कहा, “यह दुभाग्यपूर्ण है कि किसानों की हजारों एकड़ में खड़ी कनक (गेहूं) की फसल प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गई जिससे किसानों की दशा और दयनीय हो जाएगी। किसान पहले से ही भारी कर्ज के दबाव में हैं।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास किसानों की मदद के लिए दीर्घकालिक नीति होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को इस तरह के भारी घाटे से पर्याप्त रूप से राहत देने के अलावा केंद्र सरकार को उनके लिए फसल बीमा योजना भी लागू करनी चाहिए ताकि उनका हित सुरक्षित रह सके।
dharmpath.com dharmpath