केजरीवाल के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को सचिवालय के बाहर काला धन रखने वालों का समर्थन करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह विरोध प्रदर्शन तक आयोजित हुआ है, जब केजरीवाल ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने के के निर्णय पर सवाल उठाया था।

उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इसके चलते आम आदमी दुखी है।

केजरीवाल ने आठ नवंबर के नोटबंदी को सबसे खराब योजना करार दिया। उन्होंने इस फैसले को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493