नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामाज सुधारक श्री मधुकरनाथ (श्री एम.) की कन्याकुमारी से कश्मीर पदयात्रा ‘द वॉक ऑफ होप’ में गुरुवार को शामिल होंगे।
70 स्वयंसेवकों के साथ यह अंतरर्देशीय यात्रा 3,900 किलोमीटर की यात्रा तय कर बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा।
श्री एम. ने मीडिया से कहा, “हमारा उद्देश्य देश की व्यापक संस्कृति व धर्म के कारण पैदा हुई गलतफहमी को दूर करना है, ताकि भारत को आध्यात्मिक दृष्टिकोण के माध्यम से एकजुट किया जाए।”
दिल्ली में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान श्री एम. तथा अन्य स्वयंसेवक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।
श्री एम. ने जेएनयू में लगे राष्ट्रविरोधी नारों की निंदा करने के साथ ही सरकार की कार्रवाई की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा, “जो लोग भारत विरोधी नारे लगाते हैं, वे गलत हैं और सरकार को उनसे संयमपूर्वक निपटना चाहिए। मामले को खत्म करने के लिए सरकार को विद्यार्थियों से बातचीत करनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath