नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गाम्बिया के राष्ट्रीय दिवस पर बुधवार को वहां की सरकार और लोगों को बधाई दी है।
गाम्बिया में राष्ट्रीय दिवस का जश्न 18 फरवरी को मनाया जाता है।
गाम्बिया के राष्ट्रपति शेख याह्या ए.जे.जे. जमेह को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा कि भारत और गाम्बिया के बीच व्यापार और विकास में द्विपक्षीय सहयोग है, जिसका पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम अफ्रीकी देश के साथ बेहतर संबंधों के लिए आशा व्यक्त की।
मुखर्जी ने कहा, “भारत के लोगों, सरकार की ओर से और मेरी खुद की तरफ से यह कहते हुए खुशी हो रही है कि गाम्बिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सरकार और वहां के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा, “यह संतोष की बात है कि हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग में तेजी से विस्तार हो रहा है, विशेष रूप से व्यापार और विकास के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया गया है।”
राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत और गाम्बिया के बीच द्विपक्षीय संबंध आगे आने वाले वर्षों में मजबूत होंगे, जिससे लोगों को लाभ मिल सकेगा।”
dharmpath.com dharmpath