केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को हैदराबाद जाएंगे।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि केजरीवाल दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

रोहित ने रविवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक छात्रावास के कमरे में खुदकुशी कर ली थी। रोहित को चार अन्य दलित छात्रों के साथ निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ यह कदम आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक नेता से विवाद के बाद उठाया गया था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493