मप्र : न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन पर संगोष्ठी फरवरी में

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के विभिन्न राज्यों में न्यूनतम सरकार एवं अधिकतम शासन के तहत किए गए उत्कृष्ट प्रयासों और नवाचारों पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय संगोष्ठी एक और दो फरवरी को आयोजन की गई है। संगोष्ठी में 14 राज्यों के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है, “भोपाल स्थित नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में एक और दो फरवरी को आंचलिक संगोष्ठी आयोजित है। संगोष्ठी में 14 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह संगोष्ठी केन्द्र सरकार के प्रशासनिक सुधार, पेंशन एवं जन-शिकायत निवारण विभाग की ओर से आयोजित है।”

बयान में कहा गया है, “संगोष्ठी की तैयारी अकादमी की महानिदेशक कंचन जैन की देखरेख में चल रही है। संगोष्ठी में न्यूनतम सरकार एवं अधिकतम शासन के तहत विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट प्रयासों तथा नवाचारों से संबंधित प्रयासों का प्रस्तुतिकरण भी होगा।”

बयान के अनुसार, आंचलिक संगोष्ठी में पूर्व भारत के चार, उत्तर भारत के छह, मध्य भारत और संघ शासित प्रदेश के दो-दो राज्य शामिल होंगे। संगोष्ठी में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और चण्डीगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे।

संगोष्ठी में मध्य प्रदेश के प्रकाशनों और प्रमुख हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री भी होगी। संगोष्ठी में प्रदेश की 15 उत्कृष्ट सेवाओं का प्रदर्शन होगा और उसकी जानकारी भी दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493