नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 दिनों का ध्यान सत्र पूरा करके लौटने के बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग शनिवार को फिर से दोहराई।
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 दिनों का ध्यान सत्र पूरा करके लौटने के बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग शनिवार को फिर से दोहराई।
केजरीवाल ने दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की मूर्ति का अनावरण करने के लिए आयोजित एक समारोह में राजधानी के प्रशासनिक मामलों में उप राज्यपाल नजीब जंग को प्रधानता दिए जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की इशारों ही इशारों में आलोचना की।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने दिवंगत ब्रह्म प्रकाश के बेटे के बयान का उद्धरण देते हुए कहा कि उनके पिता भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़े थे।
केजरीवाल ने कहा, “हम भी पूर्ण राज्य के लिए लड़ रहे हैं। हम लोगों के अधिकारों के लिए भी लड़ रहे हैं।”
केजरीवाल ने कहा कि उप राज्यपाल को दिल्ली का प्रशासनिक मुखिया बनाने का फैसला दिल्ली की जनता और फरवरी 2015 विधानसभा चुनाव में किए गए उनके फैसले का अपमान है।
आप नेता ने कहा, “ऐसा क्यों है कि हरियाणा का वोट दिल्ली के वोट से ज्यादा कीमती है? यह दिल्ली की जनता का अपमान है।”
उन्होंने कहा, “हम भी इस देश का हिस्सा हैं। लेकिन हमारे वोट का कोई महत्व नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath