नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिवाली के मौके पर रविवार को देशावासियों को बधाई दी और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “लोगों को भाईचारा बनाए रखना चाहिए। दिवाली की शुभकामनाएं।”
दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का त्योहार है और हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath