रियो डी जनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब बार्सिलोना की नजर ब्राजील के सेंटर-बैक मार्लोन के साथ स्थायी करार करने पर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंसे से जून में छह माह के लिए ऋण पर बार्सिलोना-बी टीम में शामिल हुए मार्लोन ने अपने खेल से क्लब को काफी प्रभावित किया।
बार्सिलोना क्लब के कुछ खिलाड़ियों को चोट लगने के कारण क्लब के मुख्य कोच लुइस एनरीक ने मार्लोन को पहली टीम में शामिल किया है।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्लोन को मैनचेस्टर सिटी के दौरे पर टीम में शामिल किया जा सकता है।
चैम्पियंस लीग ट्रॉफी में बार्सिलोना का मुकाबला मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी से होगा।
ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘लांस’ ने कहा कि फ्लूमिनेंसे और बार्सिलोना के बीच हुए सौदे में एक क्लॉज भी शामिल है, जिसके तहत स्पेनिश क्लब मार्लोन को 20 लाख यूरो (21.9 लाख डॉलर) में स्थायी रूप से टीम में शामिल कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath