नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) होने की सभी राज्यों की प्रगति पर रविवार को खुशी जाहिर की।
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) होने की सभी राज्यों की प्रगति पर रविवार को खुशी जाहिर की।
अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने उन लोगों की प्रशंसा की, जिन्होंने अपने इलाकों में ओडीएफ में मदद करने का काम किया।
प्रधानमंत्री ने उस घटना का जिक्र किया, जिसमें एक सैन्यकर्मी ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए हजारों रुपये दान में दे दिए।
उन्होंने कहा, “आईटीबीपी के विकास ठाकुर जो हिमाचल प्रदेश में अपने गांव में छुट्टी पर थे, जब उन्हें पता चला कि गांव के कुछ लोग पैसे के आभाव में शौचालय बनवाने में असमर्थ हैं, तो उन्होंने गांव के प्रधान को 5,7000 रुपये की मदद देकर गांव के 57 परिवारों के लिए शौचालय बनवाने की बात कही। “
मोदी ने केरल, हरियाणा और दूसरे राज्यों के भी खुले में शौच से मुक्त कराने के प्रयास पर संतुष्टि जताई।
मोदी ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं भी दीं।
dharmpath.com dharmpath