नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के शकूरबस्ती इलाके में झुग्गी बस्ती में की गई तोड़फोड़ के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नागवार गुजरा है। अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने राहुल को ‘बच्चा’ बताया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी बच्चे हैं। शायद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नहीं बताया कि रेलवे केंद्र सरकार के मातहत है।”
आप सांसदों ने शकूरबस्ती में रेलवे द्वारा झुग्गी बस्ती को गिराने के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस के सासंदों ने उनका साथ दिया।
राहुल गांधी ने आप के इस प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, “आप क्यों धरना दे रही है? दिल्ली में उनकी सरकार है।”
रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को इस बस्ती में पांच सौ झुग्गियों को हटाया। रेलवे का कहना है कि उसकी जमीन पर यह बस्ती अवैध रूप से बसी थी। आरोप है कि झुग्गियों को तोड़े जाने के दौरान एक नवजात की मौत हो गई।
राहुल गांधी ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन भी थे। उन्होंने कहा कि वह मामले को संसद में उठाएंगे।
राहुल ने प्रभावित परिवारों से कहा, “हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे..आपके लिए लड़ेंगे और आपके साथ यह घोर अन्याय नहीं होने देंगे। हम मामले को संसद में उठाएंगे।”
माना जा रहा है कि केजरीवाल रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलेंगे और तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान बच्ची की मौत का मामला उठाएंगे।
प्रभु ने तोड़फोड़ का बचाव किया है। उन्होंने लोकसभा को बताया कि बच्ची की मौत अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने से पहले ही हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath