केजरीवाल ने विधायक की गिरफ्तारी पर मोदी की आलोचना की

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को आलोचना की। आप विधायक को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद ही जमानत मिल गई थी।

दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व कमांडो सुरेंद्र सिंह का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ने कमांडो सुरेंद्र को गिरफ्तार करवा दिया। 24 घंटों के अंदर ही उन्हें जमानत मिल गई। मोदीजी क्या हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं?”

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में सुरेंद्र सिंह को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शनिवार को उन्हें जमानत दे दी। वहीं, विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493