केजरीवाल ने ‘सील्ड’ ताला तोड़ने पर मनोज तिवारी की निंदा की

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सील्ड संपत्ति का ताला तोड़ने पर निंदा की और कहा कि भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में पूछा, “वे सुबह स्वयं संपत्ति को सील करते हैं और शाम को ताला तोड़ देते हैं। क्या वे जनता को मूर्ख समझते हैं?”

केजरीवाल ने नोटबंदी, जीएसटी और सीलिंग अभियान के जरिए दिल्ली को बर्बाद करने का भी आरोप भाजपा पर लगाया।

आवासीय संपत्तियों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एक निगरानी समिति द्वारा सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसे दिल्ली में भाजपा नेतृत्व वाले तीन नगर निगमों द्वारा लागू किया जा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493