गाजियाबाद में 1.72 लाख रुपये की लूट

गाजियाबाद, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में एक डिपार्टमेंटल स्टोर से हथियारबंद लुटेरों ने कुल 1.72 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

गाजियाबाद, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में एक डिपार्टमेंटल स्टोर से हथियारबंद लुटेरों ने कुल 1.72 लाख रुपये की नकदी लूट ली।

पुलिस ने रविवार को कहा कि घटना शनिवार रात नवीन पार्क में घटी।

पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल हेलमेट से चेहरा ढंके चार लुटेरे एक डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसे और बंदूक की नोक पर एक कैश बॉक्स में रखी नकदी लूट ली। स्टोर मालिक विकास गोयल ने कहा कि वे पूरी 1.72 लाख रुपये की नकदी लेकर चले गए।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि अपराधियों ने भागने से पहले स्थानीय लोगों को आतंकित करने के लिए हवा में एक गोली चलाई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493