केजरीवाल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सात फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी ने यहां यह जानकारी दी।

नामांकन दाखिल करने से पहले केजरीवाल राजधानी स्थित वाल्मीकि मंदिर से एक रोडशो की शुरुआत करेंगे। यहीं से प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।

रोडशो जंतर मंतर पर जाकर खत्म होगा।

उल्लेखनीय है कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करीब 26 हजार मतों के अंतर से हराया था।

इस बार उन्हें कांग्रेस की पूर्व मंत्री किरण वालिया का मुकाबला करना होगा।

भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493