केजरीवाल मई तक पार्टी संयोजक बने रहेंगे : आप

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले साल 15 मई तक पार्टी के संयोजक पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने सोमवार को यह घोषणा की।

आम आदमी पार्टी (आप) के सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि आप की राष्ट्रीय परिषद ने एकमत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है और अगले साल 15 मई को इसका पुनर्गठन होगा, जिसके बाद नए संयोजक का चुनाव किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल अगले साल 15 मई तक पार्टी के संयोजक पद पर बने रहेंगे।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद में पार्टी के संस्थापक सदस्यों के कार्यकाल को एक और कार्यकाल के लिए बढ़ाया गया है, जो तीन साल के लिए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493