केटी जैसी दिखने के लिए मां-बेटी ने कराई सर्जरी

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व मॉडल एवं टीवी कलाकार हस्ती केटी प्राइस की तरह दिखने के मां-बेटी की एक जोड़ी ने सर्जरी में 56,000 पाउंड खर्च कर दिए।

मां-बेटी ने केटी जैसा दिखने के लिए सर्जरी और सौंदर्य उपचारों में बड़ी रकम खर्च कर डाली।

38 वर्षीया जॉर्जीना क्लार्क और उनकी 20 साल की बेटी कायला मॉरिस चेहरे और काया में बदलाव कराकर अपनी पसंदीदा हस्ती केटी प्राइस जैसी लगना चाहती थीं, जिसके लिए उन्हें बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कायला ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “मेरी मां मेरी पक्की सहेली हैं और प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद तो हमारा रिश्ता और मजबूत हो गया है। जैसे-जैसे हमने सर्जरी का एक-एक चरण पार किया हमने खुद को और ज्यादा केटी से मिलता-जुलता पाया।”

कायला एक पेशेवर स्ट्रिपर हैं और इसी पेशे से कमाए रुपयों से उसने अपनी मां और खुद की सर्जरी का खर्च उठाया। कायला 17 साल की उम्र से स्ट्रिपिंग के पेशे में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493