चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मणिरत्नम की अगली तमिल फिल्म बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हैं। फिल्म में अभिनेता कार्थी और दुलकेर सलमान एक-दूसरे के विरोधी होंगे।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह बदला लेने की कहानी पर आधारित है। फिल्म के लिए कार्थी और दुलकेर दोनों को चुन लिया गया है।”
मलयालम अभिनेत्री कीर्ति सुरेश फिल्म की हीरोइन होंगी, मणिरत्नम फिल्म की दूसरी हीरोइन का चयन करने में व्यस्त हैं।
सूत्र ने बताया, “फिल्म की नियमित शूटिंग दिसंबर या अगले साल से शुरू है। यह तीन महीने में पूरी हो जाएगी।”
छायाकार रवि वर्मन और ए.आर. रहमान भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।
dharmpath.com dharmpath