केनी ने अपनी अल्बम से हटवाई बीबर की आवाज

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर रैपर केनी वेस्ट ने अपनी हालिया अल्बम ‘द लाइफ ऑफ पाब्लो’ के गाने से ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक जस्टिन बीबर की आवाज हटवा दी है।

‘द लाइफ ऑफ पाब्लो’ की निर्माण प्रक्रिया से जुड़े केनी के करीबी दोस्त और संगीतकार फोंजवर्थ बेंटले ने इस प्रक्रिया विशेषकर अल्बम के पहले गाने ‘अल्ट्रालाइट बीम’ के बारे में बताया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस गाने में एक जगह जस्टिन बीबर की आवाज भी थी।

बेंटले ने बताया कि इस गाने में बीबर की आवाज इत्तेफाक से जुड़ी। दरअसल केनी गीतकार पू बीयर से मिलने गए थे और उस वक्त पू व बीबर साथ में थे।

बेंटले ने कहा कि बीबर की फ्रीस्टाइल आवाज केनी के गाने के लिए काम नहीं कर रही थी और इसलिए उन्होंने इसे गाने से हटा देने का फरमान सुना दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493