हैदराबाद में महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

हैदराबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। यहां गाचीबॉवली सूचना प्रद्योगिकी केंद्र में एक महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर रानी मनीषा (29) का शव इंदिरानगर में महिला हॉस्टल की इमारत के पिछले हिस्से में पाया गया।

आशंका जताई जा रही है कि वह शायद इमारत की चौथी मंजिल से कूदी। हॉस्टल प्रबंधक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया।

महिला झारखंड की निवासी थीं।

पुलिस ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस ने कहा कि वह घटना के सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493