केन्या के मकाऊ ने जीता फुकुओका मैराथन

टोक्यो, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। केन्या के लंबी दूरी के धावक और गत चैम्पियन पैट्रिक मकाऊ ने रविवार को फुकुओका इंटरनेशनल मैराथन खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पूर्व विश्व रिकॉर्डधारी मकाऊ ने दो घंटे 8.18 मिनट में रेस पूरी की और सबसे आगे रहे।

इथियोपिया के गेटू फेलेके ने दो घंटा 8.31 मिनट का समय निलाकते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जापान के सातोरू सासाकी तीसरे स्थान पर रहे।

सासाकी ने दो घंटा 8.56 मिनट में रेस पूरी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493