केन्या की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक अल्बर्ट मुगो ने नैरोबी में बताया कि चीन की यह कंपनी उनकी भूतापीय भाप ड्रिलिंग की प्रमुख ठेकेदार रही है।
मुगो ने कहा, “हम ‘ग्रेट वॉल ड्रिलिंग कंपनी’ से संपर्क कर सकते हैं, ताकि हम भूतापीय भाप ड्रिलिंग में उच्च दक्षता रखने वाली कंपनी के साथ अपनी वर्तमान साझेदारी को बढ़ा सकें।”
भूतापीय भाप ड्रिलिंग को वित्तीय सहायता के लिए चीन के ‘एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक’ ने केन्या को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है।
इस भूतापीय भाप ड्रिलिंग के प्रयासों से उत्पन्न भाप को केनजेन कंपनी के बिजली उत्पादन के विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा। इस कंपनी का वर्तमान का बिजली उत्पादन 1,617 मेगावाट है।
dharmpath.com dharmpath