मथुरा कांड की हो न्यायिक जांच : माकपा

माकपा ने कहा कि दो वर्षो से जवाहरबाग की सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा था और हथियारों के जखीरे एकत्र किए जा रहे थे और शासन और प्रशासन को इसकी खबर भी नहीं लगी जो बेहद अविश्वसनीय है।

पार्टी के राज्य कमेटी सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के एक व्यक्ति हजारों लोगों के साथ स्वयं की समानान्तर सरकार नहीं चला सकता। पुलिस व प्रशासन ने कई बार अनमने तरीके से कब्जे को हटवाने का प्रयास किया था और सफल नहीं हुए थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए इस हिंसक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती है। साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही स्वयंभू बाबाओं के अवैध कब्जों को भी त्वरित कार्यवाही द्वारा हटाने की मांग करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493