नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। हाइड्रोकार्बन की प्रमुख कंपनी केयर्न इंडिया ने भारत के कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 50 फीसदी का योगदान करने के इरादे से सोमवार को तेल और गैस विशेषज्ञ मेलोडी मेयेर और अतुल गुप्ता को सलाहकार के पद पर नियुक्त किया।

केयर्न इंडिया ने यहां जारी एक बयान में कहा, “वे केयर्न इंडिया को रणनीतिक दिशा और वितरण पर ध्यान देने का काम करेंगे। हमारा लक्ष्य 5 अरब बैरल का ऑयल रिजर्व बनाने के साथ ही 3 लाख बैरल रोजाना तेल ( और संबंधित उत्पाद) का उत्पादन करना है, ताकि देश के कच्चे तेल के कुल उत्पादन में 50 फीसदी का योगदान कर सकें।”
मेयेर अमेरिकी नागरिक हैं जिनका शेवरन कॉरपोरेशन के साथ 37 सालों का अनुभव है। वे इस कंपनी की एशिया प्रशांत क्षेत्र की अध्यक्ष थीं और इस क्षेत्र के नौ देशों में शेवरन के खनन और उत्पादन (ई एंड पी) गतिविधियों के लिए जिम्मेदार थीं।
गुप्ता एक ब्रिटिश नागरिक हैं जो भारतीय मूल के हैं। उनके 36 सालों से अधिक का अनुभव है और वर्तमान में निजी इक्विटी कंपनियों के सलाहकार हैं और कई सारी तेल और गैस कंपनियों के बोर्ड में शाम है, जिसमें कजाकस्तान की नोस्ट्रम, नाइजीरिया की सेवेन इनर्जी और कोलंबिया की वेट्रा इनर्जी प्रमुख है। उन्होंने हिन्दुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर काम किया है।
केयर्न इंडिया अनिल अग्रवाल की प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता लि. की सहायक कंपनी है।
dharmpath.com dharmpath