पटना में कैशवैन से 60 लाख रुपये की लूट, 2 गार्ड की हत्या

पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में पटना के बेलछी थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने से एक कैशवैन से 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए और विरोध करने पर कैशवैन के दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, बाघा टीला क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसा लेकर आए कैशवैन पर अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और उसमें रखे 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने कैशवैन की सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में गोली लगने से कैशवैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी अपराधी 25-30 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि घायल कैशवैन चालक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों को सील कर वाहनों की तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493