भोपाल में रसोई गैस के दाम बढ़ने का अनूठा विरोध

भोपाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस सिलेंडर पर फूल-मालाएं चढ़ाईं और ईंटों से बनाए गए चूल्हे पर रोटियां सेकीं।

महिला कांग्रस ने राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर रसोई गैस की कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने केंद्र की मोदी सरकार के काल में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुना होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए की सरकार के काल में घरेलू गैस सिलेंडर 400 रुपये मिलता था, वही आज 800 रुपये से अधिक पर मिल रहा है।

भोपाल इकाई की अध्यक्ष संतोष कसाना (पार्षद) ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। भाजपा ने चुनाव के दौरान देश में मंहगाई कम करने और महिला सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, जो आज झूठे साबित हो रहे हैं।

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचीं महिलाओं ने गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने का विरोध करते हुए ईंट के चूल्हे पर रोटियां सेंकी और वहां मौजूद लोगों को खिलाई। यह प्रदर्शन सड़क से गुजरते लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493