तिरुवनंतपुरम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केरल की एक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक एम. विंसेंट की जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी। विंसेंट को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विंसेंट को एक 51 वर्षीय महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को गिरफ्तार किया गया। महिला ने बीते सप्ताह की शुरुआत में आत्महत्या का प्रयास किया था।
विधायक से आगे की पूछताछ के लिए पांच दिनों की हिरासत की मांग वाली पुलिस की याचिका को भी मंगलवार के लिए टाल दिया गया।
विधायक शनिवार से नेयट्टिनकारा उप जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। यह शहर के बाहरी इलाके में स्थित है।
अदालत ने अपने समक्ष विंसेंट को प्रस्तुत किए जाने को कहा है।
अदालत ने शनिवार रात विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
यह पहली बार है कि केरल के किसी मौजूदा विधायक को इस तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
पहली बार विधायक बने विंसेंट को गिरफ्तार किए जाने से पहले पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की थी।
महिला के पति ने स्थानीय पुलिस थाने में विधायक पर उसकी पत्नी को उत्पीड़ित करने व फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
dharmpath.com dharmpath