नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। यहां स्थित लोक नायक भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई। इमारत में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यालय हैं। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि खान मार्केट इलाके में स्थित लोक नायक भवन की चौथी मंजिल पर अपराह्न् लगभग चार बजे आग लगी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हमने घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियां भेजी है।”
आग लगने के तुरंत बाद इमारत को खाली करा लिया गया। आग लगने के कारण का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath