मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा कि केरल के कोल्लम मंदिर में हुए अग्निकांड की खबर सुनकर वह पूरी तरह से कांप गए।
इस हादसे में अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 350 से भी अधिक लोग घायल हैं।
सचिन ने ट्वीट किया, “कोल्लम मंदिर में हुए हादसे के बारे में जानकर हिल गया हूं। मेरी प्रार्थनाएं इस हादसे के पीड़ितों के साथ हैं। भगवान उन्हें इससे उबरने की शक्ति दें।”
केरल में कोल्लम जिले के परावूर स्थित पुत्तिंगल मंदिर में रविवार तड़के 3.30 बजे आतिशबाजी से लगी भीषण आग के कारण यह त्रासदी हुई।
dharmpath.com dharmpath