पिछले साल इस फिल्मोत्सव में पांच चीनी फिल्में पेश की गई थीं, जिनमें से ‘वॉकिंग टू स्कूल’ ने स्पेशल ज्यूरी रेमी अवार्ड जीता था। अन्य फिल्म ‘चाइना वूमेन’ ने म्यूजिकल प्लैटिनम रेमी अवार्ड और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन गोल्ड रेमी अवार्ड पाया था।
इस साल फिल्मोत्सव के कार्यक्रम ‘पैनोरमा चाइना’ का आगाज चीनी फिल्म ‘काम्पैक्ट डेनसिटी ऑफ स्टोन’ से हुआ, जो दिवंगत चीनी नेता डेंग शियाओपिंग के बारे में है।
वर्ल्ड फेस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष हंटर टोड ने कहा कि उन्होंने इस साल उत्तरी अमेरिका के लोगों की नजर में चीनी सिनेमा को लाने के लिए कार्यक्रम में विस्तार में किया है।
ह्यूस्टन में चीन के संस्कृति वाणिज्य-दूत यांग सान्ग और पैनोरमा चाइना के अध्यक्ष रे जिआंग ने इस फिल्मोत्सव व चीनी फिल्मों के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें कीं।
dharmpath.com dharmpath