तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च (आईएएनएस)। केरल मंत्रिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 69 वर्षीय विधायक थॉमस चांडी को शामिल किए जाने की संभावना है। वह मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अपनी ही पार्टी के विधायक ए.के. शशींद्रन का स्थान लेंगे।
तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च (आईएएनएस)। केरल मंत्रिमंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 69 वर्षीय विधायक थॉमस चांडी को शामिल किए जाने की संभावना है। वह मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अपनी ही पार्टी के विधायक ए.के. शशींद्रन का स्थान लेंगे।
एक मलयालम चैनल पर प्रसारित ऑडियो टेप में परिवहन मंत्री शशींद्रन एक महिला के साथ अश्लील बातें करते सुने गए थे। इस मामले पर हंगामे के बाद उन्होंने रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
थॉमस चांडी और शशींद्रन, दोनों राकांपा के विधायक हैं। यह पार्टी राज्य की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार में शामिल है। चांडी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।
मंत्री पद के लिए चांडी के नाम की घोषणा तब की गई, जब माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि राकांपा शशींद्रन की जगह नए मंत्री का नाम तय करने के लिए स्वतंत्र है, क्योंकि वह एलडीएफ की घटक है।
इससे पहले, दिन में राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष उझावूर विजयन ने संवाददाताओं से कहा था कि एलडीएफ की घटक होने के नाते उनकी पार्टी को हक है कि वह खाली हुए मंत्री पद पर अपना दावा करे।
उन्होंने कहा, “खाली हुए मंत्री पद पर हमारा स्वाभाविक दावा बनता है। हमारी पार्टी नए मंत्री का नाम कल (मंगलवार) तय करेगी। हमारे पास एक और विधायक चांडी हैं।”
चांडी का कुवैत में अपना व्यवसाय है और केरल के अलप्पुझा में झील किनारे का एक भव्य रिसॉर्ट उन्हीं का है। वह कांग्रेस नेता के. करुणाकरन के आग्रह पर वर्ष 2005 में राजनीति में आए थे।
dharmpath.com dharmpath