केरल : थॉमस चांडी मंत्री पद की शपथ लेंगे

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक और कुवैत में रहने वाले व्यवसायी थॉमस चांडी शनिवार को केरल के मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) द्वारा शुक्रवार को जल्दबाजी में बुलाई गई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

तीन बार विधायक रह चुके चांडी इस्तीफा दे चुके अपनी ही पार्टी के विधायक ए.के. शशींद्रन का स्थान लेंगे। शशींद्रन ने एक विवादास्पद ऑडियो टेप सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसमें वह फोन पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक बातचीत करते सुनाई दिए थे।

ऑडियो जारी करने वाले मंगलम टीवी ने इसके लिए गुरुवार रात को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और स्वीकार किया कि वह एक स्टिंग ऑपरेशन था और महिला कोई गृहिणी नहीं, बल्कि उसकी ही एक पत्रकार थी।

शशींद्रन ने कहा कि चांडी शनिवार को शाम चार बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं चांडी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493