जीनियस ने 2 नए ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी जीनियस ने शुक्रवार को भारत में अपने दो पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर एसपी-906बीटी तथा एसपी-906बीटी प्लस लॉन्च किए।

एसपी-906बीटी एक कॉम्पैक्ट, स्पोर्ट्स तथा गोलाकार है और इसकी बॉडी की डिजाइन फ्लैट है, जो इसे स्लिम बनाती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “एसपी-906बीटी सीरिज के ब्लूटूथ स्पीकर पर लगातार 10 घंटे तक लगभग 200 से अधिक गानों का लुत्फ उठाया जा सकता है। जबकि एसपी-906बीटी प्लस सीरिज को आगे बढ़ाता है।”

एसपी-906बीटी मेटल बॉडी युक्त है, जिसके कारण यह मजबूत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493