तिरुवनंतपुरम, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना अकादमी के आईएनएस जैमोरिन पर तैनात 21 वर्षीय नाविक का बुधवार को निधन हो गया।
शिलांग, मेघालय के रहने वाले नाविक पंकज कुमार रॉय को शाम 5 बजे के आसपास उसके सहयोगियों ने बेहोश पाया और इसके बाद उन्हें इंडियन नेवल हॉस्पीटल नवजीवानी के आईसयू में भर्ती कराया गया और सीपीआर उपचार दिया गया।
जिसके बाद उन्हें परियारम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
बयान के मुताबिक, “नाविक के बचाने के काफी प्रयास किए गए। हालांकि, इसमें असफलता मिली और बुधवार को उनका निधन हो गया।”
नाविक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। वहीं दक्षिणी नौसेना कमान ने उसकी मौत की जांच के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath