केरल में कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : भाजपा

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि वह केरल में अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि वह केरल में अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केरल में चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिलसिलेवार हिंसा हो रही हैं। कन्नूर जिले में विधानसभा चुनाव के बाद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 55 मामले दर्ज हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, “जनता का शासनादेश पाने के बाद हम माकपा से उचित एवं लोकतांत्रित व्यवहार की अपेक्षा करते हैं। भाजपा केरल में अपने कैडर एवं स्वयंसेवकों के खिलाफ हिंसा नहीं बर्दाश्त करेगी।”

प्रसाद ने कहा कि हमलों के बाद भाजपा और संघ के 26 कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के परिवार की चार महिलाएं भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493