तिरुवनंतपुरम, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य में सत्ता में बने रहने का बुधवार को भरोसा जताया।
पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले यूडीएफ ने बुधवार को यहां एक बैठक आयोजित की।
यूडीएफ के संयोजक पी.पी. थंकचेन ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में सदस्यों ने पूरा विश्वास जताया कि ओमन चांडी के नेतृत्व वाला यूडीएफ आगामी चुनाव में जीत हासिल करेगा और सत्ता में बना रहेगा।
थंकचेन ने यह भी कहा कि बैठक में चुनावी घोषणापत्र के मसौदे पर भी चर्चा की गई और उसे मंजूरी दे दी गई है। इसे अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।
केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 16 मई को मतदान होगा।
राज्य के इतिहास में हालांकि कोई भी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में नहीं लौटी है।
dharmpath.com dharmpath