तिरुवनन्तपुरम, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार ने बुधवार को शहीद एनएसजी कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल ई.के. निरंजन के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
तिरुवनन्तपुरम, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केरल सरकार ने बुधवार को शहीद एनएसजी कमांडो लेफ्टिनेंट कर्नल ई.के. निरंजन के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
ई.के. निरंजन रविवार को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए थे।
मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा हमने उनकी पत्नी को राज्य सरकार की नौकरी देने का निर्णय लिया है और राज्य सरकार उनकी दो वर्षीय बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी।”
उन्होंने बताया कि कई मंत्रियों ने प्रस्ताव किया है और यह तय किया गया है कि पलक्कड़ मेडिकल कॉलेज में शहीद के नाम पर एक नया स्टेडियम बनाया जाए।
चांडी ने कहा, “शहीद के गांव से गुजरने वाली एक 10 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कराई जाएगी और यह भी निर्णय लिया गया है कि उनके गृह नगर में सरकारी आईटीआई (व्यापार शिक्षा केंद्र) उनके नाम पर होगी।”
कर्नाटक सरकार पहले ही शहीद के परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा कर चुकी है।
dharmpath.com dharmpath