केरल : सेनकुमार अभी तक डीजीपी पद पर बहाल नहीं

तिरुवनंतपुरम, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायलय के टी.पी.सेनकुमार के पक्ष में फैसला सुनाने के तीन दिन बाद भी केरल सरकार ने अभी तक सेनकुमार को राज्य पुलिस प्रमुख के पद पर बहाल नहीं किया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केरल सरकार को सेनकुमार को पुलिस महानिदेशक पद पर बहाल करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की इस मुद्दे पर तब से लेकर अब तक कई बैठकें हो चुकी हैं।

कानून सचिव पी.जी.हरिंद्रनाथ ने बुधवार को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि सेनकुमार को बिना देरी किए नियुक्त किए जाने की जरूरत है।

विजयन सरकार ने सेनकुमार को पुत्तिंगल मंदिर में पटाखा विस्फोट और जीशा हत्याकांड मामले में ‘ठीक ढंग से काम नहीं कर पाने’ के कारण 2016 में पद से हटा दिया था।

मुख्यमंत्री विजयन को सेनकुमार के स्थान पर डीजीपी बनाए गए लोकनाथ बेहरा के लिए नए पद की भी व्यवस्था करनी होगी।

सेनकुमार ने मुख्य सचिव नलिनी नेट्टो को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें दोबारा पद्भार संभालने दिया जाना चाहिए।

सेनकुमार 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493