जर्मन कप के फाइनल में पहुंचा डार्टमंड

बर्लिन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड ने बायर्न म्यूनिख को बुधवार देर रात खेले गए मैच में 3-2 से मात देकर जर्मन कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलियांज एरीना में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में गोल दागकर डार्टमंड क्लब ने खाता खोला था।

पहले हाफ में डार्टमंड के लिए मार्को रेउस ने 19वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद बायर्न ने पहले हाफ में ही दो गोल दागे। ये गोल जावी मार्टिनेज (28वें मिनट) और मेट्स हुमेल्स (41वें मिनट) ने किए।

दूसरे हाफ में डार्टमंड ने मैच पर अपना दबदबा कायम रखते हुए बायर्न को गोल का मौका नहीं दिया और दो गोल दागकर जीत हासिल की।

डार्टमंड के लिए ये दो गोल पिएरे एमरिक ऑबामेयांग (69वें मिनट) और ओसमाने देम्बेले (74वें मिनट) ने किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493